मनरेगा कर्मचारीयो का कार्य बहिष्कार

 भगवानपुर- विभागीय समायोजन एवं अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने 25 व 26 फरवरी दो दिन के लिए कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया।

 भगवान पुर  25 फरवरी (राज वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा भगवान पुर) 


     भगवानपुर में महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन के बैनर तले मनरेगा कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करते हुए कलमबद्ध हड़ताल पर बैठ गए। नाराज़ कर्मचारियों ने कहा कि मांगो के निराकरण के लिए दो दिन कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जा रहा हैं। कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी पिछले 8-10 सालों से विभागीय समायोजन की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार मांगो की अनदेखी कर रही हैं इससे कर्मचारियों में रोष है।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है इस कारण मजबूरीवश कर्मचारियों को हड़ताल की राह पकड़नी पड़ रही हैं। उन्होंने उप-कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा जेई, कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्राम रोजगार सहायक, प्रोग्रामर सहित मनरेगा कर्मचारियों को ग्राम विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में समायोजित करने, कर्मचारियों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज़ पर ग्रेड-पे देने, कर्मचारियों को ईपीएफ, बीमा, स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं सरकारी कर्मचारियों की तरह देने, राज्य अंश ग्रेड-पे निर्धारण करते हुए मानदेय देने, बिना भत्ते स्थानांतरण कर्मचारियों को पुराने स्थान पर भेजने, उपनल के माध्यम से नही रखने, हटाये गए कर्मचारियों की पुनः बहाली करने, पूरे महीने के मानदेय देने की मांग की। इस दौरान अमृत राठी उप-कार्यक्रम अधिकारी, दीपचंद ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कुमार त्यागी सचिव, सचिन कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

विश्व आयुर्वेद परिषद ने मनाई महर्षि चरक जयंती

हरिद्वार 30 जुलाई  विश्व आयुर्वेद परिषद  परिषद उत्तराखंड हरिद्वार इकाई के द्वारा महर्षि चरक जयंती उत्सव का आयोजन दिनांक 29 जुलाई 2025 मंगलवा...