त्याग, तपस्या और ज्ञान की प्रति मूर्ति थे स्वामी सदानंद परमहंस :-म0म0स्वामी प्रेमानंद अखंड गीता मंदिर के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सदानंद परमहंस महाराज को उनकी षोडशी पर संत समाज ने दी श्रद्धांजलि अखंड गीता मंदिर के महंत नियुक्त हुए स्वामी प्रकाश वीर, साध्वी पूर्णानंद करेगी धर्म प्रचार हरिद्वार 7 दिसंबर(विरेन्द्र शर्मा संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) भूपतवाला में सोहम् सम्प्रदाय की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था अखंड गीता मंदिर के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस महाराज को उनकी षोडशी पर स्वामी परमानंद महाराज की अध्यक्षता एवं स्वामी विवेकानंद महाराज के संचालन में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया जिसमें संतजनो ने ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शिष्य प्रकाश वीर को महंताई चादर ओढा कर संस्था की समस्त जिम्मेदारी सौंपी, साध्वी पूर्णानंद को धर्म प्रचार का दायित्व सौंपा गया। संत समाज ने तिलक, चादर प्रदान कर प्रकाश वीर को महंत पद पर आसीन किया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में म0म0 स्वामी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस त्याग, तपस्या और ज्ञान की प्रति मूर्ति थे जिनके ब्रह्मलीन होने से सोहम् सम्प्रदाय ने अपना एक संरक्षण खो दिया है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद परमहंस महाराज सोहम् सम्प्रदाय के वयोवृद्ध संत थे जिन्होंने अपना सारा जीवन गीता और उसके ज्ञान के प्रचार प्रसार में व्यतीत किया, सारे देश में अखंड गीता मंदिर, गौशालाओ की स्थापना कर सनातन हिन्दू धर्मालम्बियो को गीता, गंगा और गाय की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वामी कैलाश महाराज, स्वामी लाल जी महाराज, स्वामी ओमानंद, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, महंत स्वयंमानंद, महंत जगजीत सिंह, महंत दुर्गा दास, महंत जगदीशानंद,पार्षद अनिरूद्ध भाटी, डा0 उमेश सचान, गंगाधर पांडे, लक्षमी त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, सूर्य कांत शर्मा, नीरज शर्मा, संजय वर्मा, दिव्यम् यादव सहित विभिन्न अखाडो के प्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

हरिद्वार 17 मई। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया , यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनीको द्वारा चलाए गए...