शिव रात्रि पर प्रदर्शनी

महाशिवरात्रि पर प्रदर्शनी लगा कर दिया हे ईश्वरीय संदेश
ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से लगाई गई विभिन्न मंदिरों में प्रदर्शनी
रूडकी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र ने
शिव जयंती के अवसर पर विभिन्न शिव मन्दिरों में आध्यात्मिक प्रदर्शनी
लगाकर शिव भक्तों को ईश्वरीय संदेश दिया। यह प्रदर्शनी रुड़की रेलवे स्टेशन शिव मंदिर, सिविल लाइंस सिधेश्वर शिव मंदिर के साथ- साथ मंगलौर और भगवानपुर के शिव मंदिरों में भी लगाई गई।
संस्था से जुड़े भाई बहनों ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी लगाकर लोगों को ईश्वरीय ज्ञान दिया।लोगों को आध्यात्मिक चित्रों के माध्यम से भगवान शिव का ईश्वरीय संदेश देते उन्हें विकारमुक्त रहने की सीख दी गई। प्रदर्शनी में लोगों से संस्था से जुड़ने और अपना चरित्र निर्माण करने का भी संदेश दिया
गया।केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता ने कहा कि
ब्रह्माकुमारीज संस्था दुनियाभर को शांति ,सदभाव और सद्चरित्रता का
संदेश दे रही है। यही रास्ता दुनिया को कलयुग से सतयुग तक लेकर जायेगा।
प्रदर्शनी में महेंद्र सैनी, अमरेश ,रेखा, राजेश शर्मा,पूनम,कृष्ण छाबड़ा, विश्वास त्यागी,किरण , शिव कुमार, श्रीगोपाल नारसन,
अनिल कुमार,  नलिनी,  कृपाल सिंह, कमलेश, यशपाल सिंह,अनिल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भू माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास ,पुलिस ने किया विफल व्यापारियों ने जताया आभार

जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम करने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार पीड़ितों के समर्थन में आए व्यापारी हरिद्वार, 9 अप्रैल। आर्यनगर चौ...