CAA को लेकर भाजपा की गोष्ठी


  • भाजपाईयो को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दिए जनता के बीच  CCA को लेकर जाने की सलाह 


भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट जी थे सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा0 जयपाल सिंह चौहान ने की इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मध्य CAA के जरिए समाज के अराजक तत्वों द्वारा देश में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने हेतु विचार विमर्श किया  गया CAA के बारे में जनसाधारण को  बूथ स्तर पर समझाना देश में अराजकता फैलाने वाले लोगों के प्रति सजग करने के विषय पर विचार विमर्श किया गया इस सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खन्ना जी द्वारा देवभूमि एवं यहां के लोगों का हार्दिक अभिनंदन किया देश के विकास में उत्तराखंड का अमूल्य योगदान है एवं उत्तराखंड एक शांतिप्रिय और विकास की तरफ अग्रसर राज्य है इस बात के साथ उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया इस सभा में ठाकुर चंदन सिंह ,बृजेश त्यागी ,प्रमोद पुंडीर ,अनिल कुमार लोहानी ,सतीश नेगी ,जितेंद्र पुंडीर, तथा जिले के विभिन्न मंडलो के भाजपने भाग लिया


No comments:

Post a Comment

Featured Post

देहरादून में रविवार को मुख्यमंत्री करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन का शिलान्यास  त्रि वार्षिक अधिवेशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार को करे...