माँ

 


 


माँ का दर्जा आला है 


गजल
जंगल-जंगल भटका होगा।
खुद से शायद बिछड़ा होगा।।
धूप गमों की तेज बहुत थी।
फूल सा मुखड़ा झुलसा होगा।।
मैंने मां को याद किया है।
जो भी होगा अच्छा होगा।।
रब की तो रब ही जाने, पर।
मां का दर्जा आला होगा।।
तस्वीर उलट डाली कितनी।
याद का झोंका आया होगा।।
याद पुरानी आई है फिर।
रब ही जाने अब क्या होगा।।
झूले कितने रोये होंगे।
जब मिलकर वो बिछड़ा होगा।।
गैरों की खातिर रोता है।
दिल का शायद सच्चा होगा।।
महका-महका घर है सारा।
यार मेरा घर आया होगा।।
तेरे बदन की खुशबू से फिर।
जंगल सारा बहका होगा।।
झीने कपड़े पहने होंगे।
मौसम और सुहाना होगा।।
आंख से उसके खूं टपके है।
कानों से कुछ देखा होगा।।
नींद उसे कब आई होगी।
रात गए घर लौटा होगा।।
साथ मेरे चलता रहता है।
मेरी मां का साया होगा।।
यार उसे कैसे समझाएं।
दुनिया से जो भागा होगा।।
यार पुराने इक-इक बिछड़े।
किस-किस को वो रोता होगा।।
तेरी गली का रस्ता भी क्या।
मेरा रस्ता तकता होगा।।
क्या कुछ दिल पे बीती होगी।
क्या कुछ किसने बोला होगा।।
हाल तो कोई पूछे उसका।
'दर्द' बिचारा कैसा होगा।।
दर्द गढ़वाली, देहरादून
09455485094


No comments:

Post a Comment

Featured Post

हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष का स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सुविधाओं को बहाल कराने पर मुख्यमंत्री धामी के कार्य सराहनीय: हरविंदर कल्याण — हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्य...