दर्द गढ़वाली

गजल(याद के सीवा, अब कुछ बाकी नहीं)
वो दिखा तो नहीं।
जा-ब-जा तो नहीं।।


गीत है ये सुना।
अनसुना तो नहीं।।


आप क्यूं डर रहे।
वो खुदा तो नहीं।।


बात ये आपकी।
रायगां तो नहीं।।


याद के अब सिवा।
कुछ बचा तो नहीं।।


रोटियां आजकल।
मसअला तो नहीं।।


आपका भी मुझे।
आसरा तो नहीं।।


जिंदगी ये मेरी।
हादसा तो नहीं।।


आपके पास क्या।
दिल मेरा तो नहीं।।


हिज्र तो हिज्र है।
ये वबा तो नहीं।।


ढूंढ़ते हम जिसे।
वो मिला तो नहीं।।


दर्द गढ़वाली, देहरादून 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

हरिद्वार 19 जून प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क...