खान पुर भाजपा मंडल कार्य समिति में शामिल हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान

लक्सर /रायसी  26 जुलाई (पवन आर्य संवाददाता गोविंद कृपा लक्सर) 




  सोमवार को भाजपा मंडल खानपुर की कार्यसमिति की बैठक  मंडल अध्यक्ष डॉ० सुभाष सैनी  की अध्यक्षता में हर्ष विद्या मंदिर पी जी कॉलेज रायसी में आयोजित की गई जिसमें उपस्थित खानपुर विधायक कुॅंवर प्रणव सिंह चैम्पियन तथा उनकी  धर्मपत्नी रानी देवयानी  जिला पंचायत सदस्य तथा मुख्य अतिथि डॉ जयपाल सिंह चौहान जिलाध्यक्ष हरिद्वार उपस्थित रहे और कार्यसमिति  में केंद्र सरकार  तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और मंडल खानपुर के कार्यकर्ताओं  का मनोबल बढ़ाया.। कार्य समिति में पहुँचे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान का स्वागत विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, पूर्व मंडल अध्यक्ष चरण सिंह चौहान, राहुल गोयल, प्रमोद शर्मा, सुधीर धीमान, एवं भाजपा खान पुर मंडल के पदाधिकारीयो ने किया। मंडल कार्य समिति में भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

समाज के प्रति सेवा और सहयोग ही है रोटरी क्लब का संकल्प:- डा विशाल गर्ग

रोटरी क्लब कनखल ने पंतजलि योगधाम में किया छात्रों को भोजन वितरण उत्तरदायित्व के साथ समर्पण का प्रतीक है समाजसेवा-डा.विशाल गर्ग ह...