उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल

 "मोर से भी सुन्दर है उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनल"

(रीता चमोली जी की वाल से साभार )


उत्तराखंड का राज्य पक्षी हिमालयन मोनल है जो कि एक अत्यधिक खूबसूरत पक्षी होता है, नर हिमालय  मोनल तो मोर से भी ज्यादा सुंदर दिखाई देता है. हिमालयन मोनल एक बहुत ही ज्यादा रंग बिरंगा पक्षी होता है, नर हिमालयन मोनल बहुत सुंदर होता है तथा इसके शरीर पर कई रंगों के पंख पाए जाते हैं जबकि मादा हिमालयन मोनल भूरे रंग की तित्तर के समान होती है ।


मोनाल पक्षी का आकर 60 से  72 सेंटीमीटर के बीच होता है, एक व्यस्क हिमालयन मोनल 1 किलो 70 ग्राम से 2 किलो 40 ग्राम तक के वजन का होता है, अक्सर जंगलों में इन्हें अकेला या फिर दो के जोड़ों में देखा जा सकता है, इसके सर पर एक विशेष प्रकार की कलगी भी पाई जाती है, नर हिमालयन मोनल मोर से भी सुंदर होता है बस इसका आकर ही मोर की तुलना में छोटा  होता है.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

हरिद्वार 17 मई। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया , यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनीको द्वारा चलाए गए...