हास परिहास


  • *"👩पत्नी की फटकार" का महत्व-* 😍😳🤣


पत्नी की फटकार सुनी जब,
तुलसी भागे छोड़ मकान l
राम चरित मानस रच डाला,
जग में बन गए भक्त महान ll


             पत्नी छोड़ भगे थे जो जो,
             वही बने विद्वान महान l
             गौतम बुद्ध महावीर तीर्थंकर,
             पत्नी छोड़ बने भगवान ll


पत्नी छोड़ जो भागे मोदी
हुए आज हैं पंत प्रधान l
अडवाणी ना छोड़ सके तो,
देख अभी तक हैं परेशान ll


             नहीं किया शादी पप्पू ने,
             नहीं सुनी पत्नी की तान l
             इसीलिए फिरता है भटकता,
             बन न सका नेता महान ll


हम भी पत्नी छोड़ न पाए,
इसीलिए तो हैं परेशान l
पत्नी छोड़ बनो सन्यासी,
पाओ मोक्ष और निर्वाण ll


(हास्य कविता का केवल आनन्द लें, रिस्क केवल अपने दम पर लें.... क्योंकि,  लेखक स्वयं लापता है)
😂😍🤩😎🤓😳🤣संकलित अनिल लोहानी रूूूडकी ड


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

हरिद्वार 17 मई। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया , यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनीको द्वारा चलाए गए...