गजल दर्द गढ़वाली

गजल
ये पुरानी बहुत कहानी है।
इश्क का रोग खानदानी है।।


खून का भी यकीं नहीं है अब।
आजकल खून भी तो पानी है।।


फूल को खार से बचाना है।
खार से भी हमें निभानी है।।


तोड़ना है मुझे गुमां उसका।
इक नई राह भी बनानी है।।


हर कदम मौत का बसेरा है।
और खतरे में जिंदगानी है।।
दर्द गढ़वाली, देहरादून


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने किया तिरंगा यात्रा का आयोजन

हरिद्वार 17 मई। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया , यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनीको द्वारा चलाए गए...