श्री मानव कल्याण आश्रम में गंगा दशहरा पर्व पर वितरित किया गया शरबत और प्रसाद

गंगा दशहरा के अवसर पर मानव कल्याण आश्रम में वितरित किया गया शरबत और प्रसाद 

श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट की ओर से गंगा दशहरा पर वितरित किया गया शरबत और प्रसाद 

हरिद्वार 5 जून  श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट की ओर से संचालित मानव कल्याण आश्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर संत जनों विद्यार्थियों और तीर्थ यात्रियों को   शरबत और प्रसाद वितरित किया गया। आश्रम के महंत दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में आश्रम के प्रबंधक सुरेंद्र मिश्रा, संजय वर्मा ,मिथिलेश, ब्रह्मजीत ,महेंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महंत दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ज्येष्ठ माह के दशहरे पर शीतल पदार्थों फल और छतरी आदि को जरूरतमंद लोगों को दान करना अक्षय पुण्यदाई होता है। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष  रेणुका बेन एल ठक्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य संपन्न किए जाते रहते हैं साथ ही प्रतिदिन अन्न क्षेत्र के माध्यम से असहाय निराश्रितों  को प्रातः काल भोजन चाय नाश्ता आदि भी उपलब्ध कराया जाता है ।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पद संचलन

* राष्ट्र निर्माण में माहिलाओं की भूमिका अग्रणी : भावना त्यागी*  -राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन हरिद्वार  6 जून  राष्ट्र सेविका सम...