स्वामी विवेकानंद एकेडमी में मनाया गया हरियाली तीज पर्व

 स्वामी विवेकानंद एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज पर्व 


हरिद्वार / श्यामपुर कांगड़ी 19 अगस्त (  संजय वर्मा ) प्रगत भारत संस्था द्वारा सेवार्थ संचालित विद्यालय स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में आज हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में विद्यालय के अध्यापकों ने बच्चों के साथ झूला झूल कर यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया।

अध्यापकों इस पर्व का महत्व समझाते हुए बच्चों को पर्व के विषय में जानकारी दी,  बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे और खुशी-खुशी पर्व में हिस्सा लिया।  पर्व के अवसर पर विद्यालय में एक कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता मीनू सैनी व प्रिया रावत के नेतृत्व में संपन्न हुई।  संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाऐ


श्रीमती कविता बनर्जी (उप प्रधानाचार्य), मीनाक्षी भट्ट (कार्यालय प्रमुख), मीनू सैनी (व्यवस्था प्रमुख), प्रिया रावत, कुमारी स्वाति, दीपा गहतोड़ी, प्रेमवती (भोजन माता), सुदीप बनर्जी-प्रबंधक सभी सम्मिलित रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आयुर्वैदिक कॉलेजो के शिक्षकों ,कर्मचारियों ने किया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन चिकित्सा कार्य छोड़कर अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

हरिद्वार 28 जून आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल,ऋषिकुल एवं मुख्य परि...