प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया गोवर्धन पर्व






 प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गोवर्धन अन्नकुट पर्व 


प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रुपेन्द्र प्रकाश जी महाराज ने किया गौ पूजन 

हरिद्वार 26 अक्टूबर (संजय वर्मा)   प्रकाश पर्व दीपावली के उल्लास के मध्य गोवर्धन पर्व पर श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर  स्वामी रुपेन्द्र,  प्रकाश जी महाराज के सानिध्य में गोवर्धन पर्व श्रद्धा ,उत्साह यज्ञ, हवन, गो पूजन के साथ मनाया गया । इस अवसर पर अनुष्ठान के मुख्य यजमान संदीप विद्यालंकार जी रहे एवं आचार्य पंडित उमेश जोशी ने यज्ञ हवन अनुष्ठान संपादित करवाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे समाजसेवी अनीता वर्मा, आश्रम प्रबंधक संजय वर्मा, गौ सेवक भूषण लाल, लाल सिंह, अनिल गुप्ता ,नरेंद्र गॉड, बुद्धि बल्लभ सती, श्रुति गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गौ माता और बछड़े बछडियो का श्रंगार कर उन्हें वस्त्र पहनाए साथ ही सौभाग्यवती महिलाओं ने गौमाता को मेहंदी लगाकर उसका श्रृंगार किया।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

स्वामी यतीश्वरनंद के नेतृत्व में लाल ढांग क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्राएं

तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना के प्रति किया जागरूक — पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लालढांग मं...