शायरो की महफिल

 ग़ज़ल 


वो हमें क्या याद आने लग गए।

जख्म दिल के मुस्कुराने लग गए।।


बेयकींनी आज इतनी बढ़ गई।


यार हमको आजमाने लग गए।।


देखकर अहबाब सब हैरान हैं।

हम कमाने और खाने लग गए।।


भीड़ में हम और तन्हा हो गए।

वो हमें जब याद आने लग गए।।


याद जो उनकी दिलाते थे हमें।

अब के वो मौसम ठिकाने लग गए।।


हिचकियां ही हिचकियां आने लगी।

वो हमें जब भी भुलाने लग गए।।


खैर हो अब जिंदगी की खैर हो।

अब तो वो मिलने मिलाने लग गए।।


दर्द गढ़वाली, देहरादून 

09455485094

No comments:

Post a Comment

Featured Post

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

लंढौरा रुड़की 19 मई  राजकीय प्राथमिक विद्यालय लढौरा  विकासखंड नरसन के अंतर्गतरा लीगल वॉलिंटियर्स संजीव कुमार सैनी ने सचिव महोदय जिला विधिक स...