देव संस्कृति विश्वविद्यालय में रविवार को आएंगे मुख्यमंत्री


 देसंविवि में ६००वां रविवारीय वृक्षारोपण 

मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिभाग

 

हरिद्वार  ३० अप्रैल। (अमरेश दुबे संवाददाता गोविंद कृपा)

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी के मार्गदर्शन में चल रहे कोलकाता युथ ग्रुप द्वारा ६००वां रविवारीय वृक्षारोपण कार्यक्रम देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में १ मई को आयोजित होगा। यह अभियान सन् २०११ से निरंतर प्रत्येक रविवार देश के विभिन्न कोने कोने में संचालित होता है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत चलाये जा रहे इस अभियान में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या जी करेंगे। उक्त जानकारी देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने दी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आयुर्वैदिक कॉलेजो के शिक्षकों ,कर्मचारियों ने किया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन चिकित्सा कार्य छोड़कर अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

हरिद्वार 28 जून आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल,ऋषिकुल एवं मुख्य परि...