भाजपा ने पुनः पुष्कर सिंह धामी पर जताया विश्वास

 भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का सराहनीय कदम पुनः पुष्कर सिंह धामी को सौंपी उत्तराखंड की कमान


भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी को उनकी निष्ठा नेतृत्व और कार्यशैली का भरपूर इनाम दिया है । केंद्रीय नेतृत्व ने जहां पुष्कर सिंह धामी के सफल नेतृत्व में मिली प्रचंड जीत को पुष्कर सिंह धामी की सफलता के रूप में स्वीकार किया है वही पुण: मुख्यमंत्री बना कर उत्तराखंड भाजपा को एक स्पष्ट संदेश भी दिया है कि भाजपा में  ईमानदा, ऊर्जावा, निष्ठावान व्यक्ति को सदैव सम्मान मिलता है। केंद्रीय नेतृत्व ने जहां पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपकर गढ़वाल और कुमाऊं के बीच सामंजस्य स्थापित किया है वही उत्तराखंड में मजबूत नेतृत्व भी।  दिया है जिसे केद्र का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है ।यह  अपने आप में  बड़ी बात है जहां सारे धुरंधर एक तरफ कर दिए गए वही सरल सौम्य और ऊर्जावान पुष्कर सिंह धामी के सिर ताज सजा है यही भाजपा की रीति नीति है एक बार अमित शाह ने अपने भाषण में कहा था कि भाजपा में अच्छे सच्चे और निष्ठावान लोगों का सदैव सम्मान होता है वह उन्होंने कर करके दिखा दिया है पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक शुभकामनाएं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

आयुर्वैदिक कॉलेजो के शिक्षकों ,कर्मचारियों ने किया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन चिकित्सा कार्य छोड़कर अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

हरिद्वार 28 जून आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल,ऋषिकुल एवं मुख्य परि...