मंगलौर विधानसभा में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने चलाया घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान

रुड़की /मंगलौर 13 नवंबर (अनिल लोहानी वरिष्ठ संवाददाता गोविंद कृपा रुड़की )  "घर-घर भाजपा हर-घर भाजपा "अभियान के अंतर्गत





मंगलौर विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत ग्राम ग्राम मुंडलाना एवं ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम सकौती में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल एवं जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में दोनों मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। ओबीसी मोर्चे के कार्यकर्ताओं  ने घर घर जाकर भाजपा के पत्रक झंडे बांटे । भाजपा कार्यकर्ताओं के घर के बाहर मेरा घर भाजपा का घर अभियान के अंतर्गत स्टीकर लगाए । मंगलौर ग्रामीण भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कनक सिंह पवार के संयोजन में ग्राम सकौती   में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल,   जिला महामंत्रीडॉ प्रदीप कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।कार्यक्रम मैं मंगलौर नगर पालिका से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ भाजपा नेता जमीर अहमद अंसारी ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता संजय वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सैनी,सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।मंगलौर भाजपा नगर मंडलकी बैठक ग्राम मुंडलाना में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकुर के यहां आयोजित की गई ,जहां पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने "घर-घर भाजपा हर घर भाजपा "अभियान को लेकर विस्तृत कार्य योजना बनाई।

1 comment:

Unknown said...

काम तो करवाओ इनका कुछ काम गांवों में

Post a Comment

Featured Post

सीसवाल धाम शिव कावड़ संघ द्वारा बहादराबाद में कांवड़ियों के लिए लगाया गया भोजन भंडारा

सीसवाल धाम शिव कावड़ संघ द्वारा हरिद्वार से करीब 18 किलोमीटर दूर बहादराबाद में हर साल 10 दिवसीय भंडारा लगाया जाता है सीसवाल धाम शिव कावड़ सं...