समर्पण निधि संग्रह अभियान

 हरिद्वार /जमालपुर कँला 11 फरवरी (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गोविंद कृपा) 



 श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रह अभियान के अंतिम चरण में राम भक्तो की टोली अपने सबसे वरिष्ठ नागरिक  77 वर्षीय युवा साथी साधु राम सैनी जी के नेतृत्व में मधु विहार पहुँची जँहा पर कालोनीवासियों ने बढ चढ कर सहयोग राशि समर्पित की श्री मलखान सिंह धीमान ने बिन माँगे ग्यारह सौ रुपये अर्पित किये। गुप्ता मैडिकल स्टोर वालो ने अपने घर पर टोली के सदस्यों का स्वागत, जलपान, कराया और 1000/-अर्पित किये। आज टोली में टोली प्रमुख श्रवण कुमार, संरक्षक प्रवीण गुप्ता, अध्यक्ष झबरू सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष डा0 प्रदीप कुमार, मीडिया प्रभारी अनीता वर्मा, संजय वर्मा, सहयोगी गणेश अग्रवाल, ने घर घर जा कर समर्पण निधि एकत्र की। कल इस अभियान का अंतिम दिन है। टोली के संरक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हमे संतोष है कि हम इस अभियान में घर घर जाने में सफल रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मनसा देवी हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया अफसोस मृतको और घायलों को तुरंत मुआवजे की घोषणा

* मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की जांच के आदेश* *हादसे पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख* *मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं घायलों क...