Subscribe To
कर्ण प्रयाग 9 दिसंबर (सुभाष चमोली संवाददाता गोविंद कृपा कर्ण प्रयाग) सांसद तीर्थ सिंह रावत के द्वारा जनपद चमोली के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनपद स्तरीय विभिन्न समितियों में नामित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और गढ़वाल सांसद का आभार प्रकट किया। कर्णप्रयाग में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महिपाल नेगी को दुग्ध संघ में दायित्व मिलने पर एवं मनोरमा नैनवाल को शिक्षा विभाग में सांसद प्रतिनिधि नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्ति की। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी जिला महामंत्री समीर मिश्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी नगर पालिका के अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ब्लाक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत नगर पालिका के सभासद सुभाष चमोली दिनेश जोशी जीवन पुरोहित पूर्व सभासद राजा जोशी सभासद ममता डिमरी नगर मंडल के महामंत्री चेतन मनोडी मनोज पुंडीर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी सरोज हटवाल राकेश राकेश बिष्ट राकेश नेगी बृजेश बिष्ट प्रदेश पार्षद दीपा भट्ट आदि कार्यकर्ताओं ने नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को और नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की और अपने जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट सांसद तीरथ सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का आभार प्रकट किया। सभासद सुभाष चमोली ने कहा कि नवीन दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का सृजन होगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।। वरिष्ठ भाजपा नेता महिपाल नेगी को दुग्ध संघ मत्स्य और खाद्य विभाग में सांसद प्रतिनिधि नामित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उमंग है महिपाल नेगी जमीन से जुड़े हुए नेता है और उनका युवाओं में और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत जनाधार माना जाता है इससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को कर्णप्रयाग विधानसभा में विशेष रुप से बहुत मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गढ़वाल के लोकप्रिय सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा दायित्व मिलने पर विभागों में भारत सरकार की योजनाओं को मजबूती से लागू किया जाएगा और आम जनमानस तक अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उचित माध्यम से पहुंचाया भी जाएगा जिससे कि भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के जनउपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी आम व्यक्ति तक हो।
Featured Post
भाजपायों ने कांवरियों का किया पुष्प वर्षा कर अभिनंदन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा हरिद्वार, 21 जुलाई। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकराचार...
-
बहुत अच्छी जानकारी है कृपया ध्यान से पढ़ें . 👉ये है देश के दो बड़े महान देशभक्तों की कहानी.... 👉जनता को नहीं पता है कि भगत सिंह के खिल...
-
#casualLeaveApplication
-
*लो जी जारी हो गई उत्तराखंड सरकार की guideline ,मुख्य सचिव ने बताया क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा* देहरादून- मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की...
-
सरस्वती शिशु मंदिर गंगा निलियम में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह हरिद्वार 10 मार्च ( आकांक्षा वर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) मायापुर ...
-
घीसा संत की वाणी जीता कूं तो गम नहीं, ना कुछ मोल न तोल । शरणै आये दास कूं, सुनो घीसा राम के बोल ॥८२॥ जीता घीसा राम का, ज्यूं मेहन्दी का पात...
-
. सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता हरिद्वार 19 जुलाई (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गो...
-
रुड़की 21 जनवरी( संजय सैनी संवादाता गोविंद कृपा रुड़की )भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन हरिद्वार उत्तराखंड के जिला पदाधिकारियों की एक जूम...
-
*‼️ प्रभु के नाम का निरंतर सुमिरन प्रारब्ध के भोग को सरल बना देता है। ‼️* एक व्यक्ति हमेशा ईश्वर के नाम का जाप किया करता था। धीरे धीर...
-
Hey everyone , If you are a B. Ed. Aspirant then yes you can find previous year B. Ed. Question papers and study material from this blog an...
No comments:
Post a Comment