Subscribe To
महिलाओं की रक्षा के लिए हुआ, महिला संगठन का गठनः सोमेश्वरानंद गिरी - नगर निगम के 60 वार्डो में होगा मां गंगा शक्ति महिला संगठन का गठन हरिद्वार 8 अक्टूबर (गगन नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा हरिद्वार) । श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य में नगर निगम हरिद्वार के 60 वार्ड में महिला संगठन खड़ा करने की कवायद जारी है। बुधवार को बैरागी कैप स्थित शंकराचार्य आश्रम में मां गंगा शक्ति महिला संगठन का गठन किया गया। मौके पर केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर अनीता शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने पहुंचकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित महामंडलेश्वर सोमेश्वरानंद गिरी ने कहा संस्था के संरक्षक डीएस वर्मा के नेतृत्व पूरे हरिद्वार क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। जिसमें 21सदस्य की कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल में मेयर अनीता शर्मा, वैद्य एमआर शर्मा, डीएस वर्मा, संजीव सहगल, धनीराम शर्मा, नीटू को शामिल किया गया है। सोमेश्वरानंद गिरी ने कहा कि महिला को शक्ति का प्रतीक माना जाता है लेकिन असंगठित होने के चलते महिलाओं पर अत्याचार की घटना बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिलाओं के संगठित होने से अत्याचार में कमी आयेगी। इसीलिए महिला संगठन को तैयार किया जा रहा है। सोमेश्वरानंद गिरी ने कहा हरिद्वार में महिलाओं का पहला गैर राजनैतिक संगठन मां गंगा शक्ति महिला संगठन खड़ा किया जा रहा है। ताकि महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजूट होकर संघर्ष कर सके। इस कार्य में वे भी महिलाओं की हरसंभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि करीब एक माह से संगठन की रुपरेखा पर विचार विमर्श चल रहा था। बुधवार को संगठन की नींव रखी जा चुकी है। भविष्य में पूरे हरिद्वार की महिलाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा आये दिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर उन्होंने सोमेश्वरानंद महाराज से वार्ता की। उनके आर्शीवाद से संगठन को खड़ा करने में सफलता मिली है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता रावत, सुनीता आर्य, संतोष नौटियाल, किरण सहगल, संगीता आदि ने कड़ी मेहनता की। इसके लिए क्षेत्र की सभी महिलाओं ने सोमेश्वरानंद गिरी का आभार जताया है। कार्यक्रम में सुनीता आर्य, अध्यक्ष, कु. शालिनी महासचिव, कविता मुखर्जी कोषाध्यक्ष, पुष्पा भारद्वाज वरि. उपाध्यक्ष, पूनम मेहरा उपाध्यक्ष, धनेश्वरी देवी उपाध्यक्ष, विमलेश यादव सचिव, अमरावती सचिव संतोष, ममता, सुमन, आरती, मीनू, शशिबाला सहित अन्य मौजूद रहे।
Featured Post
कावड़ मेला कुशलतापूर्वक संपन्न होने पर डीएम और एस एस पी में किया भगवान शिव और गंगा जी का पूजा
* शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ मेले के सुकशल, सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सि...
-
बहुत अच्छी जानकारी है कृपया ध्यान से पढ़ें . 👉ये है देश के दो बड़े महान देशभक्तों की कहानी.... 👉जनता को नहीं पता है कि भगत सिंह के खिल...
-
#casualLeaveApplication
-
*लो जी जारी हो गई उत्तराखंड सरकार की guideline ,मुख्य सचिव ने बताया क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा* देहरादून- मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने की...
-
सरस्वती शिशु मंदिर गंगा निलियम में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह हरिद्वार 10 मार्च ( आकांक्षा वर्मा संवादाता गोविंद कृपा हरिद्वार ) मायापुर ...
-
घीसा संत की वाणी जीता कूं तो गम नहीं, ना कुछ मोल न तोल । शरणै आये दास कूं, सुनो घीसा राम के बोल ॥८२॥ जीता घीसा राम का, ज्यूं मेहन्दी का पात...
-
. सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता हरिद्वार 19 जुलाई (आकांक्षा वर्मा संवाददाता गो...
-
रुड़की 21 जनवरी( संजय सैनी संवादाता गोविंद कृपा रुड़की )भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन हरिद्वार उत्तराखंड के जिला पदाधिकारियों की एक जूम...
-
*‼️ प्रभु के नाम का निरंतर सुमिरन प्रारब्ध के भोग को सरल बना देता है। ‼️* एक व्यक्ति हमेशा ईश्वर के नाम का जाप किया करता था। धीरे धीर...
-
Hey everyone , If you are a B. Ed. Aspirant then yes you can find previous year B. Ed. Question papers and study material from this blog an...
No comments:
Post a Comment