कविता

कविता


निर्दोषो का खून बहाना
किसी के लिए भी ठीक नही
मेहमान के आगे हिंसा फ़ैलाना
मेजबान होकर ठीक नही
गांधी नेहरू का यह देश है
हिंसा यहां बर्दाश्त नही
सुहागनों को विधवा बनाना
इंसान होकर ठीक नही
हक अगर चाहिए आपको
अदालत से गुहार लगाओ
कानूनी लड़ाई लड़कर
अदालत से अपना हक पाओ
हक के लिए कानून तोडना
किसी के लिए भी ठीक नही
सड़कों पर उधम मचाना
किसी के लिए भी ठीक नही।
-----श्रीगोपाल नारसन


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आयुर्वैदिक कॉलेजो के शिक्षकों ,कर्मचारियों ने किया वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन चिकित्सा कार्य छोड़कर अन्य कार्यों का किया बहिष्कार

हरिद्वार 28 जून आयुर्वेद विश्वविद्यालय टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुकुल,ऋषिकुल एवं मुख्य परि...