गजल दर्द गढ़वाली

गजल


 


दिल का दामन जिसका भी नम हो जाएगा।
उसपे उसका हर करम हो जाएगा।।


 


मुझपे उसका जब करम हो जाएगा।
दूर फिर हर इक भरम हो जाएगा।।


 


मैं अगर यारो फरिश्ता हो गया तो।
आदमी इक और कम हो जाएगा।।


प्यास चाहत की बुझाने के लिये।
ये समन्दर और भी कम हो जाएगा।।


दर्द का आलम न पूछा आपने।
पूछ लोगे तो ये कम हो जाएगा।।
दर्द गढ़वाली, देहरादून 
09455485094


No comments:

Post a Comment

Featured Post

दक्ष प्रजापति जयंती के साथ दक्ष प्रजापति महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

* दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड ने मनाई दक्ष प्रजापति जयन्ती*  हरिद्वार 10 जुलाई भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-4 में भगवान ब्रह्मा जी के मान...