दर्द गढ़वाली

गजल


ये नश्शा कैसा तारी है।
आंखों पर भी ये भारी है।।


रिश्तों को तुम ठुकराते हो।
ये कैसी दुनियादारी है।।


दूध बताशा देंगे सबको।
ये सच है पर अखबारी है।।


गजलों के बाजारों में।
शेरों की मारामारी है।।


हरदम गुस्से में रहते हो।
क्यों तुममे ये बीमारी।।


मेरा हिस्सा खा जाते हो।
ये कैसी हिस्सेदारी है।।


इसकी बातों में मत आना।
ये बाबा तो संसारी है।।
दर्द गढ़वाली, देहरादून 
09455485094


No comments:

Post a Comment

Featured Post

भू माफियाओं ने किया कब्जे का प्रयास ,पुलिस ने किया विफल व्यापारियों ने जताया आभार

जमीन पर कब्जे के प्रयास को नाकाम करने पर व्यापारियों ने जताया पुलिस का आभार पीड़ितों के समर्थन में आए व्यापारी हरिद्वार, 9 अप्रैल। आर्यनगर चौ...