राम कथा पंचम दिवस

हरिद्वार 9 दिसंबर विश्व शांति और जन कल्याण के लिए महंत रूपेन्द्र प्रकाश के सानिध्य में अयोजित श्री रामचरित मानस कथा के पंचम दिवस कथा व्यास साध्वी विश्वेश्वरी देवी ने राम वनवास की करूणामय प्रसंग श्रवण कराते हुए सत्य और दिये वचन से बँधे राजा दशरथ की दीनदशा का बडा ही मार्मिक चित्रण अपनी ओज्सवी वाणी में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। पंचम दिवस की कथा मे कथा व्यास स्वामी विश्वेश्वरी देवी ने धनुष यज्ञ में परशुराम राम संवाद श्रोताओं को श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान राम की शालीनता ही उनका आभूषण है और रामकथा हमे जीवन में सत्य, धर्म और शील को धारण करने का संदेश देती हैं। अपनी संगीतमय कथा शैली में कथा व्यास भजनो की सरिता प्रवाहित कर रही हैं जिसमे श्रोता भावविभोर हो कर रहे हैं।



कथा के मध्य भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, पंतजलि विश्व विधालय के प्रति कुलपति प्रो0 महा़वीर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, भगवान पुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी,नरेश प्रधान, धीर सिंह सहित रूडकी, लक्सर, भगवान पुर आदि शहरो से विशिष्ट लोगों का आगमन हो रहा है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

दक्ष प्रजापति जयंती के साथ दक्ष प्रजापति महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

* दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड ने मनाई दक्ष प्रजापति जयन्ती*  हरिद्वार 10 जुलाई भेल सामुदायिक केन्द्र सेक्टर-4 में भगवान ब्रह्मा जी के मान...