पूज्य माता लाल देवी जी का पावन जन्मोत्सव

श्रद्धा, उमंग के साथ प्रारंभ हुआ पूज्य माता लाल देवी जी का पावन जन्मोत्सव 


 


शनिवार को संत सम्मेलन का साथ मनाया जाएगा पावन जन्मोत्सव 


 


हरिद्वार 21 फरवरी तीर्थ नगरी हरिद्वार में माता वैष्णो देवी मंदिर के प्रतिरूप लाल माता वैष्णो देवी मंदिर की संस्थापिका पूज्य लाल माता देवी का दो दिवसीय पावन जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा व उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास के संयोजन मे पावन जन्मोत्सव समारोह के प्रथम दिवस श्री राम चरित मानस के पाठ और कन्या पूजन अनुष्ठान  आयोजित किया गया ,मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने बताया कि शनिवार को सांयकाल संत सम्मेलन आयोजित किया जाऐगा। जिसमें आध्यात्मिक विभूतियां और विशिष्ट राजनीतिक हस्तिया ,श्रद्धालु भक्तजन पूज्य माता लाल देवी जी का पावन जन्मोत्सव मनाऐगे रात्रि में दिल्ली, अमृतसर, हरिद्वार से आऐ भजन गायक जागरण करेंगे।


No comments:

Post a Comment