भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज ने की बगावत

भारत माता मंदिर में छिड़ा विवाद 
अपनी उपेक्षा से नाराज भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर  स्वामी ललित नंद गिरी ने पत्रकारों के सामने व्यक्त किया अपना रोष

हरिद्वार 20 जून तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक सामाजिक एवं समन्वयवाद   की प्रतीक संस्था भारत माता मंदिर में  श्रीमहंत ललितानंद गिरि महाराज ने समन्वय सेवा ट्रस्ट भारत माता मंदिर के ट्रस्टीयो एवं संस्था के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के द्वारा अपनी की जा रही लगातार उपेक्षा के चलते पत्रकार वार्ता कर अपना रोष प्रकट किया, यहां  यह बताते चले की ब्रह्मलीन स्वामी सत्यामित्र गिरी जी महाराज ने स्वामी ललिता नंद गिरी जी महाराज को भारत माता मंदिर का श्री महंत बनाया था विधि विधान के साथ पटटाभिषेक किया गया थाउनके जीवन काल में उनका यह पद निर्विवाद और सेवा का पर्याय रहा लेकिन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के ब्रह्मलीन हो जाने के पश्चात बदली हुई परिस्थितियों में जहां भारत माता मंदिर अपनी पहचान खोता चला गया वहां पर होने वाले आयोजन सीमित अथवा नाम मात्र के रह गए ऐसी परिस्थितियों में श्री महंत ललिता नंद गिरी जी महाराज की उपेक्षा लगातार भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट में  और उनके कर्ण धरो के द्वारा की जाती रही धीरे-धीरे यह स्थिति विस्फोटक हो गई और हद तो तब हो गई जब जब भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर भरी सभा में अपने संबोधन में भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने स्वामी ललिता नंद जी महाराज को समालखा हरियाणा का महामंडलेश्वर कहकर संबोधित किया जिससे स्वामी ललित नंद गिरी जी आहत हुए और उन्हें अपना अपमान महसूस हुआ जिसको  लेकर स्वामी ललित गिरी जी महाराज ने पत्रकार वार्ता कर अपना दर्द मीडिया के सामने बंया किया।

No comments:

Post a Comment