भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती


 *"एकात्म मानववाद" व "अंत्योदय" ने भारत की राजनीति को दी एक नई दिशा :मदन कौशिक*

हरिद्वार 25 सितंबर ( संजय वर्मा ) भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर आश्रम के अग्रसेन घाट पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नमन किया है। आज ही के दिन यानी 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा में हुआ था एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर  हम सब उन्हें शत-शत नमन करते है उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने सदैव जनकल्याण के लिए आम जन को प्रेरित किया

' दूरदर्शी राजनीतिज्ञ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने समय समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।  आज हम सब उन्हें कोटिशः नमन कर रहे है

उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी  प्रेरित करेंगे 

एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील आर्थिक विचार के प्रणेता एवं अंत्योदय के लिए आजीवन काम करने वाले ‘महामानव’ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन है सेवा और समर्पण का उनका मंत्र हमें प्रेरणा देता है। उनके विचार और दर्शन भारत की आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने समझने और देखने की दृष्टि विकसित की अपितु अनेकों लोगो को भी वैसी ही दृष्टि प्रदान की। वहीं आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हरिद्वार जनपद के सभी  बूथों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

आज के कार्यक्रम में माननीय  राजकुमार मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक महामंत्री धीरेंद्र गुप्ता महामंत्री मंडल मंत्री प्रदीप मेहता गुलफाम पीर खलीक रीना कश्यप सलमानी विक्की शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा अजाज हसन अल्पसंख्यक मोर्चा साथ में दोनों महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा तुषांक भट्ट  मंत्री युवा मोर्चा मृदुला शास्त्री अध्यक्ष महिला मोर्चा बाबू सिंह मंडल मंत्री डॉ विशाल गर्ग गजेंद्र कश्यप मंडल मंत्री पार्षद गण राजेश शर्मा मोनिका सैनी रेनू अरोड़ा सपना शर्मा आशा सारस्वत राकेश नौटियाल अनिरुद्ध भाटी रामेश्वर विदित शर्मा जिला महामंत्री युवा मोर्चा ममता चौहान रविंद्र राघव घनश्याम यादव वार्ड अध्यक्ष आईपी सिंह अनिल कुमार विजयपाल आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment