भगवानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

 भगवानपुर 15 जनवरी (कमल वर्मा नामदेव संवाददाता गोविंद कृपा भगवानपुर )भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भगवानपुर के कार्यकर्ताओं की ग्राम हाल्लूमजरा मे एक बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल की अध्यक्षता में की गई। 

जिसमें समीक्षक के रूप में पहुंचे प्रवासी प्रभारी प्रमोद कौशिक  के समक्ष सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया । 



जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल की पूर्व स्थिति की बहाली और भाजपा के कार्यकर्ती को विधानसभा टिकट देने की मांग की गयी। प्रवासी प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं की मांग को प्रमुखता से प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत कर नगर मंडल भगवानपुर की पूर्व स्थिति को बहाल कराने का आश्वासन दिया गया। 

बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा एक स्वर में मांगों को अनदेखा किए जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतन्त्र निर्णय लेने का संकल्प लिया गया। 

बैठक मे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भगवानपुर के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment