अजनेश कश्यप बने लक्सर नगर मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष


 लक्सर नगर मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बने अजनेश  कश्यप 

 हरिद्वार 14 दिसंबर   भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं जिला प्रभारी से विचार विमर्श करने के पश्चात भाजपा के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता अजनेश कश्यप को लक्सर विधानसभा के भाजपा नगर मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया । भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष  प्रदीप पाल एवं महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अजनेश कश्यप एक युवा कार्यकर्ता है ,जो भाजपा में पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ता के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी लक्सर विधानसभा की चुनाव सह प्रभारी अनीता वर्मा ने अजनेश कश्यप के मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिलाअध्यक्ष एवं संगठन काआभार प्रकट किया और अजनेश कश्यप को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment