देहरादून 9 जून (जे के रस्तौगी संवाददाता गोविंद कृपा देहरादून)
डॉ वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच द्वारा वर्चुअल माध्यम से पर्यावरणविद चिपको नेता सुंदर लाल बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से की गई। वक्ताओं ने कहा कि बहुगुणा जी ने मानव के लिए जो संघर्ष किया उसका लाभ कई पीढ़ियों तक मिलता रहेगा, मानव जगत को उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। उनके द्वारा स्थापित नवजीवन मण्डल आश्रम सिल्यारा, टिहरी गढ़वाल में उनकी स्मृति में संग्रहालय बनाने की भी अवश्यकता है, साथ ही उनकी याद में हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और प्रकृति संरक्षण का संकल्प ले यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी, आयुर्वेद रत्न डा मायाराम उनियाल जी, कपार्ट के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डा भगवती प्रसाद मैठाणी जी, सुंदर लाल बहुगुणा के पुत्र प्रदीप बहुगुणा जी, पुत्रवधू जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की अपर निदेशक डॉ अर्चना बहुगुणा जी, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक श्रीमती कमला पंत जी, राजघाट नई दिल्ली गांधी सन्निधि से प्रसिद्ध गांधीवादी विजय हांडा जी, श्रीमती वीना हांडा जी, निदेशक डा भगवती प्रसाद नौटियाल जी, समाज सेवी उम्मेद सिंह चौहान जी, विश्वेश्वर प्रसाद जोशी जी, ठक्कर बाबा छात्रावास व्यवस्थापक कुंवर सिंह सजवाण जी, वैज्ञानिक डा अरविंद सकलानी जी, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा भानू प्रसाद नैथानी जी, उत्तराखंड के प्रसिद्ध कवि बेलीराम कंसवाल जी, आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य करने वाले लायक राम भट्ट जी, समाज सेवी पूर्व प्रधान केदार सिंह रौतेला जी, शूरवीर सिंह बिष्ट जी, मुंबई से प्रसिद्ध साहित्यकार शंभू शरण रतूड़ी जी, समाजसेवी गोविंद पेटवाल जी, कलीराम रतूड़ी जी, श्रीमती उर्मिला भट्ट जी, ममता जी, शिक्षक विजय राम जोशी जी, बालगंगा महाविद्यालय से डा सरिता बहुगुणा जी, लोकजीवन विकास भारती के प्रबंधक जय शंकर नागवाण जी, नवजीवन मंडल आश्रम सिल्यारा में पढ़ने वाले बहुगुणा जी के शिष्य श्रीमती बिरजा जी, सरोज शर्मा जी, कैलाशपति मैठाणी जी, शिक्षक कुंवर सिंह राणा जी, उत्तरकाशी से गौतम भट्ट जी, उत्तराखंड जन जागृति संस्थान से अरण्य रंजन जी, कविता मैठाणी जी समेत कई ने अपने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय बहुगुणा जी को श्रद्धांजलि दी।
इस बेबीनार में विजय बडोनी जी, हरिदत्त व्यास जी, डा नरेंद्र डंगवाल जी, चंद्र किशोर मैठाणी जी, दिनेश चंद्र उनियाल जी, डा दिनेश रतूड़ी जी, धीरेंद्र नौटियाल जी, आर बी सिंह जी, दिनेश भट्ट जी, देवेंद्र दत्त भट्ट जी, अनूप बिष्ट जी, अरविन्द नेगी जी, विजय कांबोज जी, आशीष जोशी जी, पूरण सिंह बिष्ट जी, अरुण शर्मा जी, द्वारिका प्रसाद पैन्यूली, अंबिका प्रसाद जोशी जी, सुनील कुमार जी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कमलापति मैठाणी जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले एवं व्हाट्सएप/ टेलीग्राम आदि माध्यम से श्रद्धांजलि देने वाले सभी सम्मानित जनों डा वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच की ओर से कैलाशपति मैठानी ने आभार प्रकट किया।
कैलाशपति मैठाणी
No comments:
Post a Comment