पावन धाम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश की अस्थियां गंगा जी मे की गई प्रवाहित हरिद्वार 18 नवम्बर तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था पावन धाम के परमाध्यक्ष म0म0 स्वामी सहज प्रकाश महाराज का विगत दिनों पंजाब के मोंगा शहर में अपने आश्रम में निधन हो गया था उनके परम शिष्य अनुज ब्रह्ममचारी ने बुद्धवार को संत समाज के साथ श्री गंगा जी मे अस्थियां प्रवाहित की। पूर्व गृह राज्य मंत्री भारत सरकार स्वामी चिन्मया नंद सरस्वती के सानिध्य और अनुज ब्रह्ममचारी के संयोजन में पावन धाम आश्रम से हरकी पौड़ी तक शोभा यात्रा के साथ अस्थि कलश हरकी पौड़ी पहुंचा जँहा पर काली मंदिर पीठाधिश्वर स्वामी कैलशा नंद ब्रह्मचारी, म0म0 स्वामी हरिचेतना नंद, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, भारत माता मंदिर के श्रीमहंत ललिता नंद गिरि, महंत रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, महंत जगजीत सिंह, महंत रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, महंत राजकुमार दास सहित संत महंतजनो ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, तीर्थ पुरोहित और विप्रजनो ने विधि विधान के साथ ब्रह्मलीन स्वामी सहज प्रकाश महाराज के शिष्य अनुज ब्रह्ममचारी के हाथो से अस्थि विसर्जन करवाया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद अनिरूद्ध भाटी,समाज सेवी, मिंटू पंजवानी,संजय वर्मा, विदित शर्मा, मोहित कौशिक, मनोज जखमोला,सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment