मंडल अध्यक्ष वर्ग प्रशिक्षण

 


हरिद्वार में प्रारंभ हुआ मंडल अध्यक्ष वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम 


 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने दो दिवसीय मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग हरिद्वार में संपन्न हो रहा है इसके उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास विकास और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन किया उन्होंने बताया दिनांक 6 अप्रैल 1980 को बनने वाली भारतीय जनता पार्टी पूर्व में भी 21 अक्टूबर 1951 से एक अलग राजनीतिक विचारधारा के साथ देश में काम कर रही थी भारतीय जनता पार्टी उसका कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रवाद के विचारों से ओतप्रोत होकर अपने कार्य क्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ कार्य करता है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए हमेशा नेशन फर्स्ट पार्टी सेकंड और  स्वयं अन्तिम विषय रहता है और यह केवल एक नारा नहीं है यह प्रत्येक कार्यकर्ता और पार्टी के लिए आस्था का विषय है क्योंकि हम राष्ट्र के बारे में हमेशा एक निश्चित दिशा में सोचते हैं हम सब मानते हैं कि हमारा यह सांस्कृतिक राष्ट्र  की अवधारणा को लेकर आगे चलता है हमने हमेशा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है भारतीय जनसंघ से लेकर हमने भारतीय लोकतंत्र के सामने  अतुलनीय योगदान किया है चाहे वह बंगाल के विषय को लेकर हो चाहे कश्मीर के विषय को लेकर हो भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष के बलिदान का विषय हो और हमारा यह मानना है कि आजादी के बाद देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बचाने के लिए जो प्रथम राजनीतिक बलिदान किया और भारतीय जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बचाने के लिए हुआ है आज अगर देश में लोकतंत्र की आस्था का विषय हो  या देश में लोकतंत्र बचा है इसकी गारंटी भारतीय जनता पार्टी उसका कार्यकर्ता है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की पंच निष्ठा  से अवगत कराते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश ने बताया कि लोकतंत्र में आस्था के साथ सर्व धर्म समभाव शोषण मुक्त समतामूलक समाज की स्थापना एकात्म मानववाद के आधार पर गरीब को केंद्रित कर हमारी अंत्योदय की अवधारणा को लेकर  भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा गरीब कल्याण  की अवधारणा को लेकर सरकार गरीब कल्याण आधारित जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर हमेशा सजग रही है सामाजिक समरसता को लेकर हमने पूरी इमानदारी के साथ कदम उठाए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा  कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इमानदारी से किए गए प्रयासों में जहां डॉक्टर अंबेडकर के पंच तीर्थों की स्थापना विश्वविद्यालयों के नाम और दलित वंचित समुदाय के समाज के नेताओं को गवर्नर से लेकर राष्ट्रपति तक बनाने का विषय रहा हो और हमारा हमेशा मानना रहा है हम संविधान वादी हैं हमारा मानना है कि देश संविधान से चलता है और जब हम समाजवादी हैं हम अंबेडकरवादी हैं ऐसा अटल जी ने भी अपने उद्बोधन में कहा था हमने राष्ट्रीय एकता के लिए ऐतिहासिक एकता यात्रा के माध्यम से कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश को एक करने की यात्रा भी निकाली नॉर्थईस्ट का विकास देश का विकास भारतीय जनता पार्टी ने देश की एकता को लेकर प्रयास किए हैं भारतीय जनता पार्टी का हमेशा अन्य दलों से अलग उसका आचरण व्यवहार  रहा है हम परिवारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है हम एक व्यक्ति के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है हम वंश के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है ऐसे कांग्रेस पार्टी वअन्य पार्टियां रही है  जो परिवारवाद को आगे बढ़ाती है हमने हमेशा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया  प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पुष्प देकर राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश का स्वागत किया प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने कार्यकर्ताओं को इमानदारी से सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यशाला में विकास एवं वैचारिक अधिष्ठान भाजपा का इतिहास राजनीतिक सामाजिक विषयों में मंडल अध्यक्षों की भूमिका सोशल मीडिया का महत्व एवं कार्य पद्धति आदि आदि विषय को रखा गया प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार जी ने राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री  शिव प्रकाश  का स्वागत किया उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान के द्वारा की गई।


No comments:

Post a Comment