वाईस हैल्दी नेशन का पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा के लिए अनूठा अभियान सप्ताह में एक दिन वाहनों को छोड़ कर साईकिल चलाओ को शहर के बुद्धिजीवी और जागरूक नागरिको का तीसरे रविवार को भी भरपूर सहयोग मिला रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी और पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख लोगों ने प्रेम नगर चौक से, भगत सिंह चौक, ज्वालापुर रेलवे स्टेशन, आर्य नगर चौक और मयूर विहार कालोनी वरिष्ठ समाजसेवी परमानंद पोपली के आवास तक आयोजित साईकलिंग अभियान में भाग लिया। इस अभियान में मोहन मल्होत्रा, रमेश उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, डा0 यतीन्द्र नागयान, सुदीप बनर्जी सहित बड़ी संख्या में जागरूक नागरिको ने प्रतिभाग किया।


भारत साधु समाज ने दी पंजाब एवं जम्मू प्रदेश के अध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धांजलि, श्री जय राम आश्रम में भारत साधु समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के संचालन में भारत साधु समाज के पदाधिकारी संतजनो ने ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को दी भाव भीनी श्रद्धांजलि, वीरवार को पंजाब में लुधियाना के अपोलो हास्पिटल में हो गया था निधन, भारत साधु समाज के पदाधिकारी श्री महंत विनोद गिरि महाराज, महंत कमल दास, महंत ललितानंद गिरि, महंत सत्यव्रता नंद, महंत प्रकाशा नंद, महंत साधना नन्द, स्वामी कमलानंद महाराज सहित संतजनो ने दी ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज को श्रद्धांजलि शनिवार को पंजाब के बस्सी पठाना में होगा अन्तिम संस्कार हरिद्वार मे गंगा जी मे प्रवाहित की जाएगी अस्थियां।शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओ के संत महंतजनो ने किया शोक प्रकट, चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद,स्वामी शिवानंद, गरीबदासी आश्रम के महंत रवि देव शास्त्री, आचार्य हरिहरा नंद, श्री राम निवास आश्रम के महंत दिनेश दास, मानव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद सरस्वती महाराज, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, लाल माता मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास, अमर शदाणी, आदि ने शोक प्रकट किया।


मानव कल्याण आश्रम के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी कल्याणा नंद सरस्वती जी महाराज की प्रबल इच्छा को आज उनके शिष्य और वर्तमान आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद सरस्वती जी महाराज ने पूरा करते हुए स्वामी जी के जीवन काल से ही और उनही के द्वारा बनायी गई आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के कार्यालय के लिए अलग से बनाये गये कक्ष का जीर्णोद्धार करवा कर आज मानव कल्याण आश्रम के संरक्षणक परम पूज्य जगद् गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के अध्यक्ष म0म0 स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज, ट्रस्टी महंत रविन्द्र पुरी जी के करकमलो से उद्घाटित करवा कर पूर्ण किया। इस अवसर पर आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के महामंत्री श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज जो इस पुण्य कार्य के सूत्रधार रहे उनके संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, ट्रस्टी अनिरूद्ध भाटी, स्वामी कमलानंद, श्री महंत विनोद गिरि, श्री महंत धीरेन्द्र पुरी, श्री महंत ललितानंद गिरि , महंत प्रकाशा नंद, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पधारे संतजनो का स्वागत आश्रम के महंत स्वामी दुर्गेशा नंद, प्रबंधक विनित गिरि, सर्वजीत मिश्रा, संजय वर्मा एंव विप्रजनो ने किया।